राखी एकत्रीकरण


 


ब्राह्मण समाज महिला इकाई ने फौजियों के लिए ग्रामीण जिले में भी राखी एकत्रीकरण किया 


 


उज्जैन। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज की महिला इकाई उज्जैन जिले सहित संपूर्ण प्रदेश में  लेह लद्दाख भारत चीन सीमा तथा जम्मू कश्मीर में भारत-पाकिस्तान सीमा में तैनात सैनिकों के लिए पूर्ण स्वदेशी निर्मित राखियों का एकत्रीकरण कर सैनिकों की कलाई पर बांधने के लिए भेजे जाने हेतु एकत्र की जा रही है।  इसी क्रम में नागदा में ग्रामीण अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज महिला इकाई ग्रामीण जिलाध्यक्ष  श्रीमती निर्मला रावल के नेतृत्व में महिला पदाधिकारी सर्वश्री श्रीमती विमला पुरोहित, श्रीमती अनीता शर्मा, श्रीमती इशिका शर्मा, श्रीमती पलक रावल, श्रीमती वंदना राशि शर्मा आदि ने राखियों को एकत्रित किया जो सीमा पर सैनिकों के लिए भेजी जावेगी। यह जानकारी पंडित शैलेंद्र द्विवेदी सचिव अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज उज्जैन ने दी।