जन्म दिवस के अवसर पर पौधारोपण


 


उज्जैन । शिप्रा उत्तरवाहिनी सेवा समिति एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज द्वारा   श्री  सुनील जी व्यास के जन्म दिवस के अवसर पर  अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र चतुर्वेदी जी के  सानिध्य में  शुभ लाभ गार्डन अंकपात मार्ग पर किया गया। इस अवसर पर  शिप्रा उत्तरवाहिनी सेवा समिति के संयोजक श्री महेंद्र जी उपाध्याय, श्री मनोहर जी गर्ग श्री सुनील जी व्यास, श्री वीरेंद्र जी त्रिवेदी, श्री विकास तिवारी, श्री देवेंद्र जी शर्मा धन सिंह जी धाकड़ आदि उपस्थित थे। विदित हो कि पर्यावरण संरक्षण हेतु सतत प्रयासरत मध्यप्रदेश जन अभियान के पूर्व उपाध्यक्ष श्री प्रदीप जी पांडे द्वारा नगर की विभिन्न सेवा संस्थाओं को पौधे वितरित किए गए। उसी क्रम में प्राप्त पौधों का यहां पर रोपण किया गया।