MP के 15 मजदू रों की मौत

 



महाराष्ट्र में रेल पटरी से आ रहे मध्यप्रदेश के 15 मजदूर की मौत


महाराष्ट्र में रेल पटरी से आ रहे मध्यप्रदेश के 15 मजदूरों की मालगाड़ी की चपेट में  आने से मौत हो गई और कई घायल हो गए।
क्या शिवराज सरकार ने बड़े अधिकारियों की फौज मृत मजदूरों को लाने के लिए तैनात की है ? 
महाराष्ट्र से मजदूरों को लाने की जिम्मेदारी आईएएस दीपाली रस्तोगी की है इसलिए सबसे पहले उनसे पूछताछ हो क्योंकि यह फोन ही नहीं उठाती। मांग की जा रही है कि  सभी अधिकारियों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकालो और ससपेंड करो।
बड़वानी होते हुए लाए जाएंगे शव
औरंगाबाद हादसे में मज़दूरों के शव बड़वानी होते हुए लाए जाएंगे। इस संबंध में संभागायुक्त  आकाश त्रिपाठी ने बड़वानी कलेक्टर को बॉर्डर पर उचित व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। एक अन्य मार्ग बुरहानपुर का भी है उस मार्ग से मज़दूरों के शव लाए जाने की संभावना पर वहाँ पर भी आवश्यक इंतज़ाम किए जा रहे हैं।
स्पेशल विमान भेजा
औरंगाबाद की रेल दुर्घटना बहुत हृदय विदारक घटना हैं। मुख्यमंत्री जी रेल मंत्री और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से भी बात की हैं। स्पेशल विमान भेजा हैं। जाँच की जाएगी। मृतकों के परिजनों को 5 - 5 लाख रुपए दिए जाएंगे। घायलों का ईलाज मुफ्त में कराया जाएगा।