गुना में एक्सीडेंट में मजदूर 8 की मौत, 50 से अधिक घायल
-यूपी में 6 पैदल मजदूरों को कुचला

गुना। लंबे लॉकडाउन के बीच घर लौट रहे प्रवासी मजदूर फिर दो अलग अलग हादसो का शिकार हो गए। बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी देर रात गुना में हुए एक्सीडेंट में 8 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 50 से अधिक घायल हो गए जबकि यूपी में पैदल जा रहे मजदूरों को बस ने कुचल दिया जिसमें 6 की मौत हो गई, 4 घायल हो गए।
पहली घटना गुना बायपास पर केंट थाना क्षेत्र में तड़के लगभग तीन बजे यह हादसा हुई। करीब 60 मजदूर एक कंटेनर में महाराष्ट्र से अपने राज्य यूपी के उन्नाव जिले में जा रहे थे तभी वह एक बस से टकरा गई, जिसमें 8 मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और लगभग 50 से ज्यादा घायल है। ट्रक का ड्राइवर घटना स्थल से भाग गया।
पैदल मजदूरों को कुचल दिया
इसी तरह यूपी में एक अन्य दर्दनाक हादसा मेरठ के घलौली चेकपोस्ट से आगे रोहाना टोल प्लाजा के पास हुआ। पंजाब से पैदल बिहार लौट रहे मजदूर सड़क हादसे के शिकार हो गए। पंजाब से 10 मजदूर अपने गृह राज्य बिहार के लिए निकले थे, लेकिन मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाइवे पर बुधवार देर रात वो तेज रफ्तार बस ने इन्हें कुचल दिया।
इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी पैदल जा रहे थे। कहा जा रहा है कि मारे गए सभी मजदूर बिहार के गोपालगंज निवासी थे।