129 की जान गई

 


शुक्रवार को 87 पॉजिटिव, 3 और की मौत, अब तक 129 की जान गई


इंदौर। शहर में फिर 87 मरीजों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई, इससे कोरोना के मरीजों की संख्या 3431  पर पहुंच गई है।  शुक्रवार को 3 और कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। इससे अब तक की मौत का आंकड़ा  129 पर पहुंच गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार  शुक्रवार  को जितने सैम्पल की जांच की गई उसमें  87 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव तथा 1159 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई। शुक्रवार तक स्वास्थ्य विभाग को 34738 की सैम्पल रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी थी, वहीं अब तक शहर के विभिन्न रेड हास्पिटल से  1775 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।