नहीं रहे ऋषि



 


 हॉस्पिटल से सीधा श्मशान घाट ले जाएंगे ऋषि कपूर का पार्थिव शरीर


















मुंबई।


दो सालों तो तक ल्यूकेमिया से जूझने के बाद गुरुवार सुबह 8.45 बजे बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का निधन हो गया है। बुधवार रात सांस लेने में परेशानी के कारण ऋषि कपूर को एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर जानकारी दी कि ऋषि कपूर का निधन हो गया है अब क्योंकि ऋषि कपूर का निधन लॉकडाउन के दौरान हुआ है तो ज्यादा लोग इसमें शामिल नहीं हो पाएं।  रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋषि के पार्थिव शरीर को हॉस्पिटल से सीधे श्मशान ले जाया जाएगा।