आदमख़ोर तेंदुए ने बालिका को बनाया निशाना
घर के बाहर सो रही थी 8 वर्षीय बालिका
धार:-जिले अमझेरा में तेंदुआ परिवार की साथ सो रही 8 वर्षीय बालिका को उठा ले गया। आवाज़ सुनकर घर वाले जागे तो बच्ची को छोड़ कर तेंदुए भाग गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वन विभाग तेंदुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। यह डेढ़ माह में इस क्षेत्र की दूसरी घटना है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हाथीपावा में रहने वाले सुखराम ने बताया कि मकान का निर्माण कार्य चलने के कारण वह अपने परिवार सहित घर के बाहर सो रहा था। शानिवार रात करीब 3 बजे तेंदुए पास ही सो रही बच्ची को उठा कर ले जाने लगा। बच्ची की आवाज सुनकर जब जागे और जोर जोर से आवाज लगाई। शोर की वजह से तेंदुआ बच्ची को छोड़ कर भाग गया।
परिवार वाले बच्ची को उठा कर लाए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। तेंदुए ने बच्ची के गले में दाँत गड़ा दिया था। घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा। उसने तेंन्दुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। करीब डेढ़ माह पहले भी एक बच्चे का शिकार तेंन्दुए ने किया था। उस समय रेस्क्यू कर वन विभाग ने आदमख़ोर तेंन्दुए को देवास के जंगलों में छोड़ा था।