120 नए पॉजिटिव मिले


 


इंदौर में शुक्रवार को मिले 120 पॉजिटिव, 1 की हुई मौत


इंदौर। जिले में फिर 120 मरीजों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई, इससे कोरोना के मरीजों की संख्या 7448 पर पहुंच गई है। शुक्रवार को 1 और कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत की पुष्टि हुई। इससे अब तक की मौत का आंकड़ा 312 पर पहुंच गया है। सीएमएचओ द्वारा जारी  बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को 120 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव तथा 1763 की निगेटिव आई। शुक्रवार तक स्वास्थ्य विभाग को 138076 की सैम्पल रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी थी, वहीं अब तक शहर के विभिन्न रेड हॉस्पिटल से 5076 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।